AUSC vs SAC WCL 2025 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 12वां मुकाबला आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारतीय दर्शक ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से इस मुकाबले को कहीं से भी लाइव देखा जा सकता है.
Where To Watch Australia Champions vs South Africa Champions Match Live Telecast: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 2025 का 12वां मुकाबला 27 जुलाई 2025 (रविवार) को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Ground) में खेला जाएगा. वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. यह टूर्नामेंट दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों को एक बार फिर मैदान पर लाता है, जहां दोस्ती, पुरानी यादें और जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही हैं. भारत चैम्पियंस, ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस, इंग्लैंड चैम्पियंस, पाकिस्तान चैम्पियंस जैसी टीमों के बीच मुकाबले फैंस को एक बार फिर 90s और 2000s की यादों में ले जा रहे हैं. यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि क्रिकेट के सुनहरे युग का जश्न है. वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में कमरान अकमल के शतक से पाकिस्तान चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को 49 रन से हराया, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड
वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस फिलहाल टॉप दो पायदानों पर काबिज़ हैं. साउथ अफ्रीका ने अपने चार में से तीन मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +1.911 है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें दो में जीत हासिल की है जबकि एक मुकाबला बिना नतीजे के रहा. उनके खाते में 5 अंक हैं और नेट रन रेट +3.307 के साथ वे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. हालिया प्रदर्शन की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार मैच जीते हैं और एक में हार झेली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी शानदार फॉर्म में रहते हुए पिछली पांच भिड़ंतों में तीन मैचों में जीत दर्ज की है, एक में हार और एक मुकाबला रद्द रहा है। दोनों टीमें अब प्लेऑफ की दौड़ में मज़बूती से आगे बढ़ रही हैं.
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का का 12वां मुकाबला 27 जुलाई 2025 (रविवार) को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 05:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 04:30 PM बजे होगा.
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी अपने टीवी पर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारतीय दर्शक ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से इस मुकाबले को कहीं से भी लाइव देखा जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

