सौरव गांगुली ने कहा- लोकेश राहुल बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं, और ऋषभ पंत देश के भविष्य

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को कहा कि लोकेश राहुल (K. L. Rahul) को घर से बाहर रन बनाने होंगे. गांगुली ने साथ में कहा कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) देश का भविष्य हैं और उन्हें विश्व कप टीम में फिट होना चाहिए.

सौरव गांगुली और लोकेश राहुल (Photo Credits: Getty Images & Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को कहा कि लोकेश राहुल (K. L. Rahul) को घर से बाहर रन बनाने होंगे. गांगुली ने साथ में कहा कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) देश का भविष्य हैं और उन्हें विश्व कप टीम में फिट होना चाहिए. गांगुली ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं उनका (राहुल) समर्थन करने आया हूं. उन्हें घर से बाहर रन करने होंगे. वह बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं. आखिरी के दो T20 मैचों में उन्होंने शानदार खेल खेला था."

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछने पर पूर्व कप्तान ने कहा, "उन्हें विश्व कप टीम में फिट होना पड़ेगा. मैं नहीं जानता कि वह इस समय ऐसा कर पाएंगे या नहीं, लेकिन वह निश्चित तौर पर देश के भविष्य हैं." पंत सीमित ओवरों में ज्यादा अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. उन्होंने आखिरी पांच पारियों में चार, नाबाद 40, 28, तीन और एक रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में विराट कोहली और BCCI ने उन्हें ऐसे किया सलाम

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, "दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में यह जाहिर है कि चयनकर्ता उन्हें विकल्प नहीं मान रहे हैं. चयनकर्ता क्या चाहते हैं, यह इस पर निर्भर करता है."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट