Slovenia vs Serbia, 16th Match Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरो कप में आज स्लोवेनिया और सर्बिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच
स्लोवेनिया और सर्बिया (Photo Credits: Twitter)

Euro Cup 2024 Live Streaming In India: यूरोपियन फुटबॉल क्लब चैंपियनशिप के 17वें एडिशन का आगाज हो गया हैं. जर्मनी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. इस बार यूरो कप 2024 में 24 टीमें हिस्सा लेंगी. आज स्लोवेनिया और सर्बिया के बीच यूरो कप का 16वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा. स्लोवेनिया और सर्बिया के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान स्लोवेनिया ने एक मुकाबले जीते हैं. सर्बिया ने भी एक मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 3 मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं. भारतीय फैंस यूरो कप 2024 के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलर पर देख सकते हैं. इसके अलावा इन सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जाएगी.