SL W vs SA W 3rd ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मालकी मदारा ने की शानदार गेंदबाजी, चटकाई 4 विकेट
श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला आज यानी 2 मई को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका महिला टीम ने 9 विकेट खोकर 235 रन ही बना सकी.
Sri Lanka Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team 3rd ODI 2025 Scorecard: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला आज यानी 2 मई को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका महिला टीम एक बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई. साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट खोकर 235 रन ही बना सकी. हालांकि अब गेंदबाजों के ऊपर सभी की नजरें होगी. साउथ अफ्रीका की ओर से एनेरी डर्कसेन ने सबसे ज्यादा रन बनाई. एनेरी डर्कसेन ने 60 गेंदों में 61 रन बनाई। जिसमें 4 चौका और एक छक्का लगाई. इसके अलावा लारा गुडाल 63 गेंदों में 46 रन बनाई। जबकि कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ 10 रन बन सकी. जबकि शानदार फॉर्म में चल रही तज़मीन ब्रिट्स 14 रन पर आउट हो गई.
इस मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. मेहमान टीम को पहले झटका चौथे ओवर में ही लगा. जब सुगंधिका कुमारी ने तज़मीन ब्रिट्स को 14 रन पर बोल्ड कर दी. इसके बाद सातवें ओवर में कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को मालकी मदारा ने बोल्ड कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कोई बड़ी साझेदारी नहीं पनप पाई.
दूसरी ओर, श्रीलंका की ओर से मालकी मदारा ने शानदार गेंदबाजी की. मालकी मदारा ने 10 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट चटकाई. जबकि देवमी विहंगा को तीन विकेट मिला. वहीं सुगंधिका कुमारी और इनोका रानावीरा ने अपने नाम एक-एक विकेट की. मेजबान टीम के सामने 236 रनों का टारगेट है. वहीं साउथ अफ्रीका महिला टीम को गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. दोनों टीमों की नजरें पहली जीत पर है.