क्रिकेट

SL vs IND 2nd T20I 2021: भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित, श्रीलंका के साथ दूसरा टी20 मुकाबला हुआ स्थगित

बता दें कि भारत ने इस सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था और इसकी वजह से उसके पास 1-0 की बढ़त हासिल है. फिलहाल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और अगर उनका टेस्ट निगेटिव आता है तो बुधवार को दूसरा टी 20 मैच खेला जाएगा.

SL vs IND 2nd T20I 2021: भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित, श्रीलंका के साथ दूसरा टी20 मुकाबला हुआ स्थगित
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: BCCI)

कोलंबो: भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच मंगलवार को होने वाले दूसरे टी 20 (T20) इंटरनेशनल मैच को स्थगित कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) कोविड पॉजिटिव हो गए हैं, जिस कारण मुकाबले को स्थगित किया गया है. अब दूसरा टी 20 बुधवार को खेला जाएगा. हालांकि अभी इसे लेकर बीसीसीआई (BCCI) द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं गई है. Ind vs SL 2021: गांगुली-विराट-धोनी की कप्तानी में जो ना हो सका वो कल शिखर के नेतृत्व में हो गया

बता दें कि भारत ने इस सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था और इसकी वजह से उसके पास 1-0 की बढ़त हासिल है. फिलहाल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और अगर उनका टेस्ट निगेटिव आता है तो बुधवार को दूसरा टी 20 मैच खेला जाएगा.

पहले टी 20 की बात करें तो क्रुणाल पांड्या ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की थी और 16 रन देकर 1 विकेट चटकाया था. इसके अलावा बल्लेबाजी में नाबाद 3 रन बनाए थे. श्रीलंका को पहले टी 20 में भारतीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.3 ओवरों में 126 रनों पर ऑलआउट हो गई.  दूसरा मुकाबला मंगलवार रात 8 बजे से होना था.

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी 20 मैचों की सीरीज खेलने गई है. वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई को होनी थी. लेकिन, श्रीलंकाई टीम के कुछ सदस्यों के पॉजिटिव आ जाने के कारण यह 18 जुलाई से शुरू हुई. सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज और तीसरा 29 जुलाई को होना था. अब दूसरा मैच स्थगित हो चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).