Shreyas Iyer Imitates Sunil Narine's Action: श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अपने साथी सुनील नारायण की गेंदबाजी एक्शन की नकल करते हुए 27 अगस्त को बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में टीएनसीए इलेवन बनाम मुंबई मैच में गेंदबाजी करने की कोशिश की. इस मैच के पहले दिन, भारतीय बल्लेबाज 89वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और यह देखना काफी दिलचस्प था कि उन्होंने नरेन की गेंदबाजी एक्शन की पूरी तरह से नकल की. गेंद को पीछे से छिपाने से लेकर उसे डिलीवर करने तक, अय्यर ने केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर की गेंदबाजी एक्शन को बखूबी अपनाया और अपने एकमात्र ओवर में सात रन दिए.












QuickLY