Shoaib Malik Breaks Silence On Rumours Of 4th Marriage: तीसरी शादी की अफवाहों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- झूठी खबरें फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मलिक ने कहा कि अब यह मामला उस स्तर पर पहुंच गया है, जहां उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देनी पड़ रही है, क्योंकि उनका बेटा भी अब इन झूठी खबरों को पढ़ने की उम्र में है. उन्होंने कहा कि केवल व्यूज और लाइक्स के लिए झूठे आरोप लगाना उनके परिवार और करीबी लोगों के लिए दुखद है. पूर्व क्रिकेटर ने सभी से अपील की कि उनकी निजी जिंदगी या किसी की भी निजी जिंदगी के बारे में गलत जानकारी फैलाने से बचें.

वनीज़ा सत्तार और शोएब मलिक (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Shoaib Malik Breaks Silence On Rumours Of 4th Marriage: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अपनी तीसरी शादी और निजी जिंदगी को लेकर फैल रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. शोएब मलिक ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों को भ्रामक और झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर बिना पुष्टि के कहानियां बनाई जा रही हैं, जिससे उनके परिवार को मानसिक परेशानी हो रही है. Who Is Vaneeza Sattar? शोएब मलिक की चौथी शादी की अफवाहें तेज, कौन हैं वनीज़ा सत्तार? जानें सच और पूरी डिटेल

शोएब मलिक ने अपने बयान में कहा कि साल 2023 की शुरुआत में उनकी पहली शादी आपसी सहमति से खत्म हुई थी और दोनों ने अपने बच्चे की साथ मिलकर परवरिश करने का फैसला किया. इसके बाद ही उन्होंने दोबारा शादी की. उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा अपनी निजी जिंदगी को परिवार के सम्मान के लिए निजी रखना चाहते थे, लेकिन उनकी चुप्पी का गलत फायदा उठाया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी शादी के बाद से उन्हें उन लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है, जिनसे वह कभी मिले तक नहीं हैं. बिना उनकी अनुमति के उनकी निजी जिंदगी पर अपुष्ट खबरें लिखी जा रही हैं और उनकी पत्नी को भी बेवजह निशाना बनाया जा रहा है, जो उनके लिए पूरी तरह अस्वीकार्य है.

मलिक ने कहा कि अब यह मामला उस स्तर पर पहुंच गया है, जहां उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देनी पड़ रही है, क्योंकि उनका बेटा भी अब इन झूठी खबरों को पढ़ने की उम्र में है. उन्होंने कहा कि केवल व्यूज और लाइक्स के लिए झूठे आरोप लगाना उनके परिवार और करीबी लोगों के लिए दुखद है. पूर्व क्रिकेटर ने सभी से अपील की कि उनकी निजी जिंदगी या किसी की भी निजी जिंदगी के बारे में गलत जानकारी फैलाने से बचें. उन्होंने कहा कि एक सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते वह आलोचना को समझते हैं, लेकिन किसी की निजता में दखल देना और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना एक सीमा के पार है.

शोएब मलिक ने अपने बयान के अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर झूठी खबरें और अफवाहें फैलाना बंद नहीं हुआ, तो उनकी टीम संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.

Share Now

\