क्रिकेट

India vs Pakistan: 2 अगस्त को मैदान में भिड़ते नजर आएंगे टीम इंडिया और पाकिस्तान के ये धुरंधर खिलाड़ी, इस बड़े टूर्नामेंट में होगा आमना-सामना

भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है और क्रिकेट फैंस को एक बार फिर पुराने सितारों का दम देखने को मिलेगा.

India vs Pakistan: 2 अगस्त को मैदान में भिड़ते नजर आएंगे टीम इंडिया और पाकिस्तान के ये धुरंधर खिलाड़ी, इस बड़े टूर्नामेंट में होगा आमना-सामना
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India vs Pakistan In Asian Legends League 2026: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के दूसरे सीजन में 2 अगस्त (रविवार) को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों देशों के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे. Asian Legends League 2026 Live Streaming: आज से शुरू होगा एशियन लीजेंड्स लीग का रोमांच, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आगाज 30 जुलाई से हो चुका है. उद्घाटन मुकाबला श्रीलंकन लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला गया. पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन जून 2026 में केन्या के नैरोबी में होना था, लेकिन बाद में इसे रीशेड्यूल कर दिया गया.

2 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला 2 अगस्त को खेला जाएगा, जब इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स आमने-सामने होंगे. टी20 प्रारूप में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. इस लीग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और अन्य एशियाई देशों के पूर्व क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं. यही वजह है कि इसे रिटायर्ड खिलाड़ियों का एशिया कप भी कहा जा रहा है.

टूर्नामेंट में कौन-कौन सी टीमें खेल रही हैं?

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं.

इंडियन रॉयल्स

पाकिस्तान पैंथर्स

श्रीलंकन लायंस

अफगानिस्तान पठान्स

बांग्लादेश टाइगर्स

रेस्ट ऑफ एसोसिएशन स्टार्स

भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है और क्रिकेट फैंस को एक बार फिर पुराने सितारों का दम देखने को मिलेगा.

इंडियन रॉयल्स का स्क्वाड: शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषि धवन, अंबाती रायुडू, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, शाहबाज नदीम, फैज फजल, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, शदाब जकाती, पवन नेगी.

पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड: उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुर रहमान, सईद अजमल, राहत अली, कामरान अकमल, शर्जील खान, यासिर शाह, सामी असलम, शोएब मलिक, राना नईम अनवर, मोहम्मद इरफान, नवेद-उल-हसन, इमरान नजीर.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2026 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).