क्रिकेट

Asian Legends League 2026 Live Streaming: आज से शुरू होगा एशियन लीजेंड्स लीग का रोमांच, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

एशिया के दिग्गज क्रिकेटरों से सजी यह लीग क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रोमांच से भरपूर रहने वाली है. ऐसे में फैंस आज से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का लुत्फ टीवी और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उठा सकते हैं.

Asian Legends League 2026 Live Streaming: आज से शुरू होगा एशियन लीजेंड्स लीग का रोमांच, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Asian Legends League 2026 Live Streaming Online and TV Telecast in India: एशियन लीजेंड्स लीग (Asian Legends League) 2026 का दूसरा सीजन आज यानी 30 जुलाई से शुरू हो रहा है. पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों से सजी इस टी20 लीग में छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. टूर्नामेंट का आयोजन जाम्बिया के लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में किया जा रहा है. पहला मुकाबला आज श्रीलंकन लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 अगस्त 2026 को खेला जाएगा. Most Runs In WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच सिर्फ इतने रनों का अंतर

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें

  • इंडियन रॉयल्स (कप्तान: शिखर धवन)
  • पाकिस्तान पैंथर्स (कप्तान: मोहम्मद हफीज)
  • श्रीलंकन लायंस (कप्तान: थिसारा परेरा)
  • अफगानिस्तान पठान्स (कप्तान: मोहम्मद शहजाद)
  • बांग्लादेश टाइगर्स (कप्तान: शाकिब अल हसन)
  • एशियन स्टार्स (कप्तान: सुरेश रैना)

गौरतलब है कि एशियन स्टार्स मौजूदा चैंपियन है. टीम ने 2025 के पहले संस्करण के फाइनल में इंडियन रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

श्रीलंकन लायंस बनाम अफगानिस्तान पठान्स मैच की जानकारी

विवरण जानकारी
मैच एशियन लीजेंड्स लीग 2026, पहला मुकाबला
टीमें श्रीलंकन लायंस vs अफगानिस्तान पठान्स
तारीख 30 जुलाई 2026
समय दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, लुसाका, जाम्बिया

भारत में कहां देखें Asian Legends League 2026 की लाइव टेलीकास्ट?

भारत में Asian Legends League 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 3 चैनल पर किया जाएगा.

भारत में कहां देखें Asian Legends League 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो FanCode ऐप और वेबसाइट पर सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

एशिया के दिग्गज क्रिकेटरों से सजी यह लीग क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रोमांच से भरपूर रहने वाली है. ऐसे में फैंस आज से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का लुत्फ टीवी और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उठा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2026 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).