Saurabh Tiwary Kisses Pitch: राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने वाले सौरभ तिवारी ने पिच को चूमा, देखें खुबसूरत वीडियो

Saurabh Tiwary Kisses Pitch: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और घरेलू क्रिकेट स्टार सौरभ तिवारी ने झारखंड बनाम राजस्थान रणजी ट्रॉफी 2023-24 मैच के बाद अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया है. यह झारखंड के लिए आखिरी ग्रुप मैच था. यह सौरभ तिवारी का आखिरी प्रथम श्रेणी मैच भी था. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम की पिच को चूमा और बाईस गज की दूरी को आखिरी बार अलविदा कहा. फैंस ने इस पल को पसंद किया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो देखें: