Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 1st Match TATA Women's Premier League 2026 Satta Bazar Favorite Team: एक बार फिर टाटा महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है. लंबे इंतजार के बाद महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज यानी 9 जनवरी से होने वाला है. इसके साथ ही फैंस के बीच उत्साह भी चरम पर है. डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन में एक बार फिर देश-विदेश की स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगी. इस टूर्नामेंट का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI Likely Playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इस बार भी टूर्नामेंट में रोमांच, बड़े मुकाबले और स्टार खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी. यहां डब्ल्यूपीएल 2026 से जुड़ी हर जानकारी फैंस को दी गई है. महिला प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन का आगाज आज यानी 9 जनवरी से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहते हैं, ऐसे में ओपनिंग मैच से ही सीजन के रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है.
दोनों टीमें इंटरनेशनल स्टार्स से सजी मजबूत स्क्वॉड के साथ मैदान में उतरेंगी. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. वहीं, टीम में नैट स्किवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसे खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन है, जो विस्फोटक बल्लेबाजी और बहुपरकारी योगदान देने में सक्षम हैं. दूसरी तरफ, आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं. रिचा घोष की फिनिशिंग पावर, श्रेयंका पाटिल की ऑफ स्पिन, और नई भर्ती ग्रेस हैरिस के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की योजना बना रही हैं, ताकि पिछले भाग्य को पलटा जा सके.
दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI W vs RCB W Head To Head Record)
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि 8वें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच पर सट्टा बाजार गर्म (MI-W vs RCB-W Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI-W vs RCB-W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में मुंबई इंडियंस की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY