क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का दूसरा मुकाबला आज यानी 12 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को 14 रन (डीएलएस पद्धति) से हरा दिया. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. यह भी पढें: England vs South Africa, 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस सीरीज के जरिये दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारियों को परखेंगी. पहले टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद इंग्‍लैंड की टीम अपने होमग्राउंड पर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपने चोटिल खिलाड़‍ियों से परेशान है. डेविड मिलर हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों विश्‍व की मजबूत टीमों में शामिल हैं और ऐसे में इनके बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्‍मीद है.

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ENG vs SA T20I Head to Head Records)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 12 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच पर सट्टा बाजार गर्म (ENG vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2025 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).