संजू सैमसन ने कहा- मुश्किल परिस्थिति में धोनी का शांत स्वभाव पसंद है

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि मुश्किल परिस्थिति में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव को वह अपनाना चाहेंगे. 25 वर्षीय सैमसन हाल के समय में भारतीय टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं.

संजू सैमसन (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि मुश्किल परिस्थिति में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव को वह अपनाना चाहेंगे. 25 वर्षीय सैमसन हाल के समय में भारतीय टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. सैमसन ने द टाइम्स आफ इंडिया से कहा, "मुश्किल परिस्थितियों में धोनी का शांत स्वभाव और ध्यान, कुछ ऐसा है, जिसे मैं अपने खेल में शामिल करना चाहूंगा. साथ ही मैं बल्लेबाजी के समय में भी इसे अपनाना चाहूंगा."

सैमसन ने कहा कि दिग्गज आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और धोनी ने हाल के समय में विकेटकीपर की परिभाषा ही बदल दी है. उन्होंने कहा, " आज के सभी विकेटकीपर शीर्ष बल्लेबाज हैं. आप दुनिया भर में देखते हैं कि अधिकांश कीपर बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं. एडम गिलक्रिस्ट ने ऊपरीक्रम में और धोनी ने मध्यक्रम में विकेटकीपर के रूप में खेल को बदल दिया."

यह भी पढ़ें- पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने धोनी को लेकर दिया बयान

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "अब विकेटकीपर का होना एक बहुत ही अच्छा शीर्ष या मध्यक्रम बल्लेबाज का होना है, क्योंकि यह टीम के अतिरिक्त गेंदबाज या ऑलराउंडर की मदद करता है."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड