क्रिकेट

Crowd Gives Standing Ovation To Chris Woakes: ओवल में जज़्बे को सलाम! भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में डिसलोकेटेड कंधे के साथ बल्लेबाज़ी करने उतरे क्रिस वोक्स, दर्शकों ने दी स्टैंडिंग ओवेशन, देखें वीडियो

करुण नायर के ड्राइव का पीछा करते हुए उन्होंने चौका बचाने के लिए डाइव लगाई. लेकिन वह बुरी तरह से गिरे और उनका बायाँ कंधा उखड़ गया. उन्हें टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए आने से पहले तक गेंदबाजी और बल्लेबाजी नहीं की. गंभीर चोट और हाथ में स्लिंग के बावजूद, वोक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे. प्रशंसकों ने उनके जज्बे को खूब सराहा और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Crowd Gives Standing Ovation To Chris Woakes: ओवल में जज़्बे को सलाम! भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में डिसलोकेटेड कंधे के साथ बल्लेबाज़ी करने उतरे क्रिस वोक्स, दर्शकों ने दी स्टैंडिंग ओवेशन, देखें वीडियो

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला गया. जिसके पहले दिन ओवल में क्षेत्ररक्षण करते समय क्रिस वोक्स घायल हो गए. करुण नायर के ड्राइव का पीछा करते हुए उन्होंने चौका बचाने के लिए डाइव लगाई. लेकिन वह बुरी तरह से गिरे और उनका बायाँ कंधा उखड़ गया. उन्हें टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए आने से पहले तक गेंदबाजी और बल्लेबाजी नहीं की. गंभीर चोट और हाथ में स्लिंग के बावजूद, वोक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे. प्रशंसकों ने उनके जज्बे को खूब सराहा और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दर्शकों ने क्रिस वोक्स को दी स्टैंडिंग ओवेशन

क्रिस वोक्स स्लिंग में बांह बांधकर बल्लेबाजी करने उतरे

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).