सचिन तेंदुलकर ने खेलों से जुड़ी चोटों पर डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव बांटे

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खेलों से जुड़ी चोटों को लेकर लाइव वेबिनार में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने देशभर के युवा डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपने अनुभव साझा किए.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: IANS)

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खेलों से जुड़ी चोटों को लेकर लाइव वेबिनार में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने देशभर के युवा डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपने अनुभव साझा किए. सचिन को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर वारियर से पता चला कि देश भर के कई युवा चिकित्सक लॉकडाउन के दौरान लाइव वेबिनार के माध्यम से खेलों से जुड़ी चोटों पर अपनी जानकारी एक दूसरे के साथ बांट रहे हैं.

खेलों से जुड़ी चोटों पर शनिवार को एक सत्र का आयोजन किया गया और सचिन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. उन्होंने इस सत्र में भाग लेने वाले देशभर के करीब 12000 डॉक्टरों से बातचीत की.

इस दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि वह सेवाओं के लिए चिकित्सा समुदाय के आभारी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम से युवा डॉक्टरों को सीखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सचिन तेंदुलकर और इयान रेडपाथ का दिया उदाहरण

सुधीर वारियर ने भारतीय क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल के साथ बातचीत की. पटेल इससे पहले आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड