T20 World Cup 2022: भारत की हार पर फैंस से बोले सचिन तेंदुलकर, जीवन में हार-जीत दोनों साथ-साथ चलती हैं
Sachin Tendulkar

भारत को टी20 विश्वकप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका मुकाबला पाकिस्तान से 13 नवंबर को होगा. टीम इंडिया की हार के साथ ही करोड़ों फैंस का दिल टूट गया. सोशल मीडिया पर फैंस अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

भारत की हार के बाद मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने फैंस को समझाने की कोशिश की. उन्होंने ट्वीट किया, "एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही जीवन भी. अगर हम अपनी टीम की सफलता को अपनी तरह मनाते हैं तो हमें अपनी टीम की हार को भी सहने में सक्षम होना चाहिए... जीवन में दोनों साथ-साथ चलती हैं.