क्रिकेट

SA W vs ENG W 2nd T20I 2024 Live Streaming: आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 आज यानी 27 नवंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा. पहले टी20 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसके साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की.

SA W vs ENG W 2nd T20I 2024 Live Streaming: आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
SA W vs ENG W (Photo: @englandcricket/@ProteasWomenCSA)

South Africa Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team 2nd T20I 2024 Live Streaming: साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 आज यानी 27 नवंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा. पहले टी20 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसके साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की. अब दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम की नजरें वापसी करने पर होगी और सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: South Africa vs Sri Lanka 1st Test 2024 Day 1 Live Streaming: आज से साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा पहला टेस्ट, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका महिला और इंग्लैंड महिला की टीम टी20 में अब तक 26 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 26 में से 21 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है की इंग्लैंड की ज्यादा मजबूत है. ऐसे में साउथ अफ्रीका टीम को अपने घर में जीतने के अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच दूसरा टी20 मैच आज 27 नवंबर बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे पूर्वी बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच दूसरा टी20 मैच कहां देखें?

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि महिला टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से पहले टी20 मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

साउथ अफ्रीका महिला टी20 टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, एलिज़-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शंगासे, क्लो ट्रायॉन, फेय ट्यूनीक्लिफ.

इंग्लैंड महिला टी20 टीम: हीदर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, बेस हीथ, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, पेगे स्कोफील्ड, नेट साइवर-ब्रंट, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट- कमेरा

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).