India Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Match Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) में खेला जा रहा है. भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम और लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है. यह भी पढ़ें: IND-W vs SA-W, Women's T20 World Cup 2026 18th Match Live Streaming In India: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय टीम, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 24 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है. हालिया फॉर्म की बात करें तो भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दो मुकाबले जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम भी शानदार लय में नजर आ रही है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकती हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में लॉरा वोल्वार्ड्ट, मरिजाने कप्प, सुने लुस और एनेरी डर्कसेन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. गेंदबाजी में शबनिम इस्माइल और नॉनकुलुलेको म्लाबा भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दे सकती हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 158 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफ़ाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शेफ़ाली वर्मा ने महज 15 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के लगाए. शेफ़ाली वर्मा के अलावा दीप्ति शर्मा ने 29 रन बनाए.
दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका की टीम को दिग्गज आलराउंडर मैरिज़ैन कैप ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से मैरिज़ैन कैप और शबनीम इस्माइल ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. मैरिज़ैन कैप और शबनीम इस्माइल के अलावा नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लर्क ने एक-एक विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 158/7, 20 ओवर (स्मृति मंधाना 17 रन, शैफाली वर्मा 31 रन, यास्तिका भाटिया 15 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन, हरमनप्रीत कौर 24 रन, ऋचा घोष 15 रन, दीप्ति शर्मा 29 रन, प्रेमा रावत नाबाद 3 रन और अरुंधति रेड्डी नाबाद 6 रन.)
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी: (मैरिज़ैन कैप 2 विकेट, शबनीम इस्माइल 2 विकेट, नॉनकुलुलेको म्लाबा 1 विकेट, अयाबोंगा खाका 1 विकेट और नादिन डी क्लर्क 1 विकेट).
नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY