युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़कर रचा इतिहास

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक सीरीज में सबसे अधिक कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं.

ऋषभ पंत: (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक सीरीज में सबसे अधिक कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में 20 कैच लेकर यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. पंत ने दिवंगत भारतीय विकेटकीपर नरेन तम्हाने द्वारा 1954-55 सत्र में पांच टेस्ट मैचों में कुल 19 कैचों के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है.

ऋषभ पंत एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक कैच लपकने वाले भारतीय विकेटकीपर हैं. पंत ने एडिलेड टेस्ट में 11 कैच लपके थे और इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स (AB de Villiers) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी. बता दें कि रसेल ने 1995 और डिविलियर्स ने 2013 में एक मैच में 11 कैच लपके थे.

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने टिम पैन को दिया करारा जवाब, जो कहा वो सुनकर आप हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

पंत ने एक मैच में सबसे अधिक कैच लपकने के रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)के रिकार्ड को पीछे छोड़ा था. धौनी और साहा ने नौ-नौ शिकार लपके थे. बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर इतिहास रच दिया. भारत ने इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा है. यह टीम इंडिया की 150वीं टेस्ट जीत रही.

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Live Score Update: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स