IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के उपर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगा है.

आर. अश्विन (Photo: IANS)

IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगा है. अश्विन को फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) पर शनिवार को हुए मुकाबले में धीमे ओवर-रेट की वजह से जुर्माने के तौर पर 12 लाख रुपये का भुगतान करना होगा.

मुकाबला हालांकि, आधी रात से सात मिनट पहले की समाप्त हो गया. धवन (56) और अय्यर (नाबाद 58) की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली ने पंजाब को मैच में पांच विकेट से करारी शिकस्त दी.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराया, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने लगाए शानदार अर्धशतक

इस दमदार जीत के बाद तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज दिल्ली की टीम के कुल 12 अंक हो गए हैं. वह रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस से पीछे हैं. दूसरी ओर, दिल्ली के खिलाफ हार झेलने के कारण पंजाब की टीम तालिका में 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड