‘Ram Siya Ram’ Song Played At Pallekele: रोमांचक मुकाबले के दौरान स्टेडियम में बजाया गया 'राम सिया राम' गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हार्दिक पांड्या (Photo Credits: BCCI/Twitter)

एशिया कप में आज टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत की है. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर अपने सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें है. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी को ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने संभाल लिया. मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दरअसल, इशान किशन और हार्दिक पंड्या के बीच साझेदारी ने भारत को एक कठिन स्थिति से अपनी पारी को फिर से बनाने में मदद की, प्रशंसकों ने देखा कि मैदान में 'राम सिया राम' गाना बज रहा था.