Rahul Dravid's Car Collision With Goods Auto: बेंगलुरु में राहुल द्रविड़ की कार की ऑटो से टक्कर, पूर्व भारतीय कोच और ड्राइवर के बीच हुई बहस, देखें वीडियो

Rahul Dravid's Car Collision With Goods Auto:  राहुल द्रविड़ की कार बेंगलुरु में एक मालवाहक ऑटो से टकरा गई, जिसके कारण भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के पूर्व हेड कोच का ड्राइवर से विवाद हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, राहुल द्रविड़ की कार सड़क के किनारे खड़ी दिखाई दे रही थी. वह और ऑटो चालक कन्नड़ में एक दूसरे से बहस कर रहे थे. बताया गया है कि यह घटना बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर हुई थी. डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, यह एक मामूली टक्कर थी और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई.

टक्कर के बाद राहुल द्रविड़ ने मालवाहक ऑटो चालक से की बहस