Quetta Gladiators vs Rawalpindiz, Pakistan Super League 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज (QTG vs RWP) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने चार मैचों में एक जीत दर्ज की है, जबकि रावलपिंडी पिंडिज अपने सभी चार मुकाबले हार चुकी है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सामना रावलपिंडी पिंडिज से होगा. सऊद शकील की कप्तानी वाली क्वेटा टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में हसन नवाज शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 158 रन बना चुके हैं. वहीं गेंदबाजी में अबरार अहमद और अहमद दानियाल टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी तरफ, मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली रावलपिंडी टीम लगातार हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में सैम बिलिंग्स और डैरिल मिचेल अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज हेड टू हेड (QTG vs RWP Head To Head Record)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडिज के बीच यह पहला मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है.
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट (National Stadium Karachi Pitch Report)
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रही है. अब तक खेले गए मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 123 रन रहा है. इससे साफ है कि यहां रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि स्पिनर्स भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है और विकेट बचाकर लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रणनीति हो सकती है.
कराची का मौसम (Karachi Weather Update)
10 अप्रैल को कराची का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है. हल्की नमी और ओस मैच के दौरान देखने को मिल सकती है, जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs RWP 18th T20 Match Playing Prediction)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), रिले रूसो, हसन नवाज, बेवोन जैकब्स, टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
रावलपिंडी पिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), यासिर खान, कामरान गुलाम, अब्दुल्ला फजल, सैम बिलिंग्स, डैरिल मिचेल, डायन फॉरेस्टर, आमिर खान, रिशाद हुसैन, आसिफ अफरीदी, मोहम्मद आमिर.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम रावलपिंडी पिंडिज क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY