Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? गुवाहाटी में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने तीन और पंजाब किंग्स ने भी तीन मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक भिड़ंत हुई थी. उस मैच को पंजाब किंग्स ने 11 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे. एक मैच पंजाब किंग्स ने जीता था और एक मैच गुजरात टाइटंस अपने नाम करने में सफल रही थी.

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का चौथा मुकाबला आज यानी 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब और गुजरात का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. ये मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस सीजन में पहली बार ट्रॉफी जितने के इरादे से उतरेगी. आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार गई थी. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस भी इस बार बेहतर करना चाहेगी. पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस प्लेऑफ से बाहर हुई थी.

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (PBKS vs GT Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने तीन और पंजाब किंग्स ने भी तीन मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक भिड़ंत हुई थी. उस मैच को पंजाब किंग्स ने 11 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे. एक मैच पंजाब किंग्स ने जीता था और एक मैच गुजरात टाइटंस अपने नाम करने में सफल रही थी.

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन काफी शानदार नजर आ रही है. टीम के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने को देखेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान एक बार फिर युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी. अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे. इस बार भी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन हो सकते हैं. जोस बटलर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. वहीं, राशिद खान और साई किशोर अपनी स्पिन गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PBKS vs GT Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पंजाब किंग्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट