PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे. इस बार भी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन हो सकते हैं. जोस बटलर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. वहीं, राशिद खान और साई किशोर अपनी स्पिन गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का चौथा मुकाबला आज यानी 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब और गुजरात का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. ये मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस सीजन में पहली बार ट्रॉफी जितने के इरादे से उतरेगी. आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार गई थी. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस भी इस बार बेहतर करना चाहेगी. पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस प्लेऑफ से बाहर हुई थी.

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (PBKS vs GT Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने तीन और पंजाब किंग्स ने भी तीन मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक भिड़ंत हुई थी. उस मैच को पंजाब किंग्स ने 11 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे. एक मैच पंजाब किंग्स ने जीता था और एक मैच गुजरात टाइटंस अपने नाम करने में सफल रही थी.

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन काफी शानदार नजर आ रही है. टीम के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने को देखेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान एक बार फिर युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी. अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे. इस बार भी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन हो सकते हैं. जोस बटलर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. वहीं, राशिद खान और साई किशोर अपनी स्पिन गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

प्रभसिमरन सिंह: पंजाब किंग्स के घातक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 158.72 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी प्रभसिमरन सिंह से टीम को काफी उम्मीदें होंगी.

श्रेयस अय्यर: प्रभसिमरन सिंह के अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से पिछले 10 मैच में 162.91 की स्ट्राइक रेट से 347 रन निकले हैं. श्रेयस अय्यर आज के मुकाबले में अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 55.78 की औसत से 502 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल कोहराम मचा सकते हैं.

अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले 9 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं. आज के मुकाबले में भी अर्शदीप सिंह अपनी गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की कमर तोड़ सकते हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा: गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी. प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैचों में 8.85 की इकॉनमी से 17 विकेट अपने नाम किए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs GT 4th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, वैशाख विजय कुमार और युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर पंजाब किंग्स प्लेऑफ में बरकरार, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 256 रनों का टारगेट, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड