PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 17th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 17वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमों ने इस सीजन में मिले-जुले प्रदर्शन किए हैं और इस मुकाबले में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs SRH 17th T20 Match Playing)

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा.

पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Punjab Kings Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन अच्छी लय में नजर आ रही है. टीम के पास प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े