Payal Ghosh: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने किए कई चौंकाने वाले दावे, कहा- 'मिस्ड कॉल' देते थे गौतम गंभीर
पायल घोष, गौतम गंभीर और अनुराग कश्यप (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. पायल घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये सभी दावे किए हैं. पायल घोष ने इरफान पठान (Irfan Pathan) को डेट करने की भी बात की है. इतना ही नहीं पायल घोष ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लेकर एक्स पर लिखा है कि वो मिस्ड कॉल दिया करते थे. पायल घोष ने यह भी लिखा कि इरफान पठान अक्सर उनका फोन चेक करते थे और उन्हें इसके बारे में सब जानते थे.