क्रिकेट

Pakistan Women vs New Zealand Women T20 Head To Head: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 14 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं.

Pakistan Women vs New Zealand Women T20 Head To Head: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
PAK vs NZ (Photo Credit: @ICC)

Pakistan Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team T20 Head To Head: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 14 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत दर्ज की है. जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराना की कोशिश करेगी और टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत दर्ज की है. जबकि एक में हार का समाना करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस बने रहने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. यह भी पढें: PAK W vs NZ W ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पाकिस्तान महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम टी20 में 11 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 में जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम टी20 में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.

बता दें की पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर एशिया और आयरलैंड के बाहर अपनी एकमात्र सीरीज जीत दर्ज की थी. यह इस प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी एकमात्र सीरीज जीत भी थी.

दोनों टीमों की स्क्वाड

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर/कप्तान), सिदरा अमीन, सदफ शमास, निदा डार, ओमैमा सोहेल, आलिया रियाज, इरम जावेद, तुबा हसन, सैयदा अरूब शाह, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, डायना बेग, गुल फिरोजा, फातिमा प्रिय, तस्मिया रूबर्ब

न्यूजीलैंड महिला टीम: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (सी), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (डब्ल्यू), लेह कास्पेरेक, ली ताहुहू, रोज़मेरी मायर, ईडन कार्सन, हन्ना रोवे, जेस केर, फ्रान जोनास, मौली पेनफ़ोल्ड

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).