Pakistan vs Sri Lanka, Super Four Match 3 Asia Cup 2025 Scorecard: पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका! हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज़ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, Super Four Match 3 Asia Cup 2025 Scorecard Details: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई हैं. अब को दूसरे मुकाबलों पर निर्भर रहना पड़ेगा. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Bangladesh, Asia Cup 2025 Super Fours Match Winner Prediction: बांग्लादेश को हराकर सुपर फोर में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्ता के कप्तान सलमान आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कुसल परेरा और चैरिथ असलांका ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 43 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कामिंदु मेंडिस ने 44 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. कामिंदु मेंडिस के अलावा कप्तान चैरिथ असलांका ने 20 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को शाहीन अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. शाहीन अफरीदी के अलावा हारिस रऊफ और हुसैन तलत ने दो-दो विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पाकिस्तान की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा नाबाद 38 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान मोहम्मद नवाज ने 24 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. मोहम्मद नवाज के अलावा हुसैन तलत ने नाबाद 32 रन बटोरे.

वहीं, श्रीलंका की टीम को महीश थीक्षाना ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से महीश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. महीश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगाके अलावा दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 133/8, 20 ओवर (पथुम निसांका 8 रन, कुसल मेंडिस 0 रन, कुसल परेरा 15 रन, चैरिथ असलांका 20 रन, दासुन शनाका 0 रन, कामिंडु मेंडिस 50 रन, वानिंदु हसरंगा 15 रन, चमिका करुणारत्ने नाबाद 17 रन, दुष्मंथा चमीरा 1 रन और महीश थीक्षाना नाबाद 0 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन अफरीदी 3 विकेट, हुसैन तलत 2 विकेट, हारिस रऊफ 2 विकेट और अबरार अहमद 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 138/5, 18 ओवर (सईम अयूब 2 रन, साहिबजादा फरहान 24 रन, फखर जमान 17 रन, सलमान आगा 5 रन, हुसैन तलत नाबाद 32 रन, मोहम्मद हारिस 13 रन और मोहम्मद नवाज नाबाद 38 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (महीश थीक्षाना 2 विकेट, वानिंदु हसरंगा 2 विकेट और दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट).

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.