Pakistan vs England 3rd Test 2024 Day 1 Scorecard: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के छह बल्लेबाज लौटे पवेलियन, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बनाई मैच पर मजबूत पकड़

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल आज यानी 24 अक्टूबर को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे टेस्ट में इंग्लंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

Pakistan (Photo: @TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd Test 2024 Day 1 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल आज यानी 24 अक्टूबर को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे टेस्ट में इंग्लंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते इंग्लैंड की टीम बुरी तरह फ्लॉप हो गई. पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 34 ओवर में 6 विकेट नुकसान पर 120 रन रन था. इंग्लैंड की ओर से फिलहाल जेमी स्मिथ 20 गेंदों में 8 रन और गस एटकिंसन 4 गेंदों में 1 रन बनाकर नाबाद हैं.  यह भी पढें: Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Day 4 Scorecard: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

इसके अलावा बेन डकेट 84 गेंदों में 52 रन, जैक क्रॉले 29 रन, ओली पोप 3 रन, जो रुट 5 रन, हैरी ब्रूक 5 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने 4 विकेट और नोमान अली ने 2 विकेट चटकाए हैं. दिलचस्प बात यह है की पाकिस्तान इन दोनों गेंदबाजों के अलावा किसी और गेंदबाज का इस्तेमाल नहीं किया है.

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के छह बल्लेबाज लौटे पवेलियन, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बनाई मैच पर मजबूत पकड़

बता दें की तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की थी. हालांकि दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए 152 रन से इंग्लैंड को करारी शिकस्तदी. अब तीसरा टेस्ट जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड