Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Day 4 Scorecard: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.
Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Day 4 Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. साउथ अफ्रीका को चौथे दिन दूसरी पारी में 106 रनों का टारगेट मिला था, जिसे मेहमान टीम ने 22 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा टोनी डी ज़ोरज़ी ने 52 गेंद में 41 रन बनाए. इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स में 30 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. यह भी पढें: IND vs NZ 2nd Test 2024 Day 1 Lunch Break: लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन, आर अश्विन ने झटके 2 विकेट
बता दें की यह दक्षिण अफ्रीका की 9 साल बाद उपमहाद्वीप में पहली टेस्ट जीत है. इसेक पहले साउथ अफ्रीका ने 2014 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 153 रनों आखिरी जीत दर्ज की थी.
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहले टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि बांग्लादेश की बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप हो गई.पहली दिन ही पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 40.1 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से महमूदुल हसन जॉय ने सबसे ज्यादा 97 गेंदों में 30 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में वियान मुल्डर ने 8 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज को भी 3-3 विकेट मिले. इसके अलावा डेन पिएड्ट को 1 विकेट मिला.
जवाब में दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 88.4 ओवर में 308 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही मेहमान टीम ने बांग्लादेश पर 202 रनों की बढ़त भी हासिल की. साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में काइल वेर्रेने ने शानदार शतक जड़ा. काइल वेर्रेने ने 144 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा वियान मुल्डर ने 54 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा हसन महमूद को 3 विकेट और मेहदी हसन मिराज को 2 विकेट मिले.
फिर चौथे दिन की सुबह पहले सेशन में बांग्लादेश की दूसरी पारी 89.5 ओवर में 307 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा मेहदी हसन मिराज ने 191 ओवर में 97 रन बनाए. मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को 106 रनों को टारगेट दिया. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने 6 विकेट और केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा वियान मुल्डर को 1 विकेट मिला. 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 22 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

