ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में फिसले कोहली-रोहित-धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने लगाई छलांग

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा आईसीसी रैंकिंग में मिला है.

दुबई, 30 नवंबर: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा बुधवार को ताजा जारी आईसीसी रैंकिंग में मिला. IND vs NZ ODI 2022: बारिश ने तोड़ा भारतीय टीम का सपना, तीसरा वनडे रद्द, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने गंवाई सीरीज

श्रृंखला में अर्धशतक जड़ने से अय्यर छह पायदान और गिल तीन पायदान की छलांग से क्रमश: 27वें और 34वें स्थान पर पहुंच गये. हालांकि भारतीय टीम को दूसरा और तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ने के कारण श्रृंखला 0-1 से गंवानी पड़ी. शिखर धवन को शुरूआती वनडे में अर्धशतक जड़ने के बावजूद हालांकि दो पायदान का नुकसान हुआ.

विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस श्रृंखला में आराम दिया गया था, दोनों एक पायदान खिसककर क्रमश: आठवें और नौंवे स्थान पर पहुंच गये. न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और केन विलियमसन ने भी रैंकिंग में सुधार किया.

लाथम ने पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा था जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ऑकलैंड में 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही थी. लाथम ने 104 गेंद में नाबाद 145 रन बनाये थे जिससे वह 10 पायदान की छलांग से 18वें नंबर पर पहुंच गये.

कप्तान विलियमसन ने पहले वनडे में नाबाद 94 रन की पारी की बदौलत एक पायदान के फायदे से शीर्ष 10 में प्रवेश किया. गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन तीन पायदान के लाभ से 32वें नंबर पर पहुंचे जबकि मैट हैनरी अपनी किफायती गेंदबाजी की बदौलत चार पायदान के फायदे से पांचवें नंबर पर पहुंचे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: मुल्लांपुर में भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी