New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Christchurch Pitch Report: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगली ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में ओपनर बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 2nd Test Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कल से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, भारत में कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
फिल सॉल्ट इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. फिल सॉल्ट ने T20 फॉरमेट में काफी रन बनाए हैं. इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं. जोस बटलर इंग्लैंड टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज है. जोस बटलर ने भी T20 फॉरमेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जोस बटलर भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी से काफी उम्मीदें होंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी मैट हेनरी विकेट ले सकते हैं. आदिल रशीद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है. आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज है पिछले तीन टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. इस मैच में भी आदिल रशीद विकेट निकाल सकते हैं.
शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया. इसके बाद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाने में सफल रही थी. हालांकि, इसके बाद लगातार आई बारिश के चलते रैफरी ने मैच को रद्द घोषित कर दिया. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम से टिम सेफर्ट, टिम रॉबिन्सन और मैट हेनरी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड की टीम की तो फिल साल्ट, जोस बटलर, और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs ENG Head To Head Record)
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.
हेगली ओवल पिच रिपोर्ट (Hagley Oval Pitch Report)
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 20 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है. गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान छह मुकाबले डिफेंड और 10 मैच चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन रहा है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 144 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 138 रन है. टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (New Zealand vs England 2nd T20 Probable Playing XI)
न्यूजीलैंड (New Zealand 2nd T20 Probable Playing XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, जकारी फुलकिस, जैकब डफी.
इंग्लैंड (England 2nd T20 Playing XI): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम कुरेन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY