India vs New Zealand 1st Test Day 3 Live Streaming: न्यूज़ीलैंड को मिली अच्छी शुरुआत, भारत को विकेट की तलाश, यहां जानें, कब, कहां और कैसे देखें तीसरे दिन का खेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है, जो पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच 2024 का लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म जिओसिनेमा ऐप(JioCinema App) और वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड(Photo Credit: LatestLY)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका और खेल रद्द करना पड़ा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं. पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 134 रनों की बढ़त बना ली हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए. डेवोन कॉनवे के अलावा विल यंग ने 33 रन बनाए. रचिन रवींद्र 22 रन और डेरिल मिशेल 14 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. यहां जानें भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल का प्रसारण डिटेल्स संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करे. यह भी पढ़ें: दूसरे दिन का खेल खत्म, डेवोन कॉनवे ने 91 रनों की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने बनाए 180 रन; यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

इसके बाद पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत निराशाजनक रहीं. पहली पारी में टीम इंडिया ने 31.2 ओवरों में महज 46 रन बनाकर सिमट गई. यह टीम इंडिया का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं भारतीय सरजमीं पर क‍िसी टीम का यह सबसे कमस्कोर है. भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने कुल 5 व‍िकेट हास‍िल क‍िए. वहीं विलियम ओरोर्के को कुल 4 सफलताएं म‍िली.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच कब से खेला जा रहा है?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरु(Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं, जिसके तीसरे दिन का खेल आज भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड(IND vs NZ) टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है, जो अपने टीवी चैनलों स्पोर्ट्स18 1 SD/HD पर अंग्रेजी कमेंट्री और स्पोर्ट्स18 3 और कलर्स सिनेप्लेक्स (हिंदी कमेंट्री) के साथ  सीधा प्रसारण उपलब्ध कराएगा. भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट मैच 2024 को ऑनलाइन देखने के विकल्प के लिए नीचे पढ़ें.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है, जो पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच 2024 का लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म जिओसिनेमा ऐप(JioCinema App) और वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा. फैंस को इस मुकाबले की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए बस प्लेटफ़ॉर्म पर रजिस्टर करना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\