NEP W vs NED W 4th T20 2025 Dream11 Team Prediction: आज नेपाल और नीदरलैंड के बीच चौथा टी20, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम

नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज का चौथा टी20 आज यानी 2 फरवरी को कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. ट्राई-सीरीज में दोनों टीमें अब तक 2-2 मुकाबले खेल चुकी हैं.

NEP W vs NED W (Photo: @CricketNep)

Nepal Womens National Cricket vs Netherlands Womens National Cricket Team 4th T20 2025: नेपाल महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज का चौथा टी20 आज यानी 2 फरवरी को कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. ट्राई-सीरीज में दोनों टीमें अब तक 2-2 मुकाबले खेल चुकी हैं. नेपाल ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. मेजबान टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें दोनों में हार का सामना करना पड़ा है. नेपाल की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. ऐसे में नेपाल को हर हाल में नीदरलैंड को हराना होगा.

यह भी पढें: NEP W vs NED W 4th T20 2025 Live Streaming: आज ट्राई-सीरीज के चौथा टी20 में नेपाल और नीदरलैंड के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरी ओर, नीदरलैंड ने अब तक दो मुकाबले में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में नीदरलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है. इस सीरीज में नेपाल की अगुवाई इंदु बर्मा कर रही हैं. जबकि बेबेट डी लीडे नीदरलैंड की कमान संभाल रही हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता हैं. ऐसे में आइए जानतें हैं इस मैच में बेस्ट ड्रीम11 टीम कैसी होगी.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

नेपाल महिला टीम और नीदरलैंड महिला टीम की टीम अब तक टी20 में बस 1 भिड़ी हैं. जिसमें नीदरलैंड ने नेपाल को 20 रन से हराया है. हालांकि इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. ऐसे में फिर एक बार दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता हैं.

पिच रिपोर्ट

त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित है. जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है. 120-130 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं. इसके अलावा बीच के वर्ष में स्पिनर का रोल अहम होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकतीं हैं.

नेपाल महिला और नीदरलैंड महिला ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

नेपाल की और से समझना खड़का एक विष्फोटक बल्लेबाज हैं. जो नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकती हैं. इसके अलावा बिंदू रावल को भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगी. वहीं नीदरलैंड की ओर से स्टर कालिस, रॉबिन रिज्के, फेबे मोल्केनबोएर हैं. तीनों में किसी एक या दोनों को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में नेपाल की अलीशा यादव हैं. इसके अलावा नीदरलैंड की ओर से बैबेट डी लीडे को आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.

नेपाल महिला और नीदरलैंड महिला ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. नेपाल की ओर से इंदु बर्मा एक अच्छा विकल्प होंगी. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकती हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा नेपाल की ओर से एरूबीना छेत्री, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर और पूजा महतो भी अच्छा विकल्प होंगे. नीदरलैंड की ओर से आइरिस ज़विलिंग, ईवा लिंच अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में कबिता जोशी, कैरोलीन डी लैंग, हन्ना लैंडहीर, सिल्वर सीजर्स

इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: बैबेट डी लीडे . इसके अलावा अलीशा यादव का भी विकल्प है. ( किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: बिंदू रावल,स्टर कालिस, रॉबिन रिज्के (कर्टिस पैटरसन की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: इंदु बर्मा, एरूबीना छेत्री, सीता राणा मगर,आइरिस ज़विलिंग (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: कबिता जोशी, कैरोलीन डी लैंग, हन्ना लैंडहीर

कप्तान और उपकप्तान: आइरिस ज़विलिंग (कप्तान), इंदु बर्मा (उपकप्तान)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

नेपाल: इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, बिंदू रावल, अलीशा यादव (विकेटकीपर), समझना खड़का, ममता चौधरी, पूजा महतो, कबिता जोशी, मनीषा उपाध्याय

नीदरलैंड: बैबेट डी लीडे (कप्तान और विकेटकीपर), स्टर कालिस, रॉबिन रिज्के, फेबे मोल्केनबोएर, हीदर सीजर्स, आइरिस ज़विलिंग, ईवा लिंच, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलीन डी लैंग, हन्ना लैंडहीर, सिल्वर सीजर्स

Share Now

संबंधित खबरें

Germany Women vs Netherlands Women, 11th Match T20 World Cup Europe Qualifier 2025 Live Streaming In India: जर्मनी महिला बनाम नीदरलैंड महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IRE-W vs NED-W 2025 Scorecard: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आयरलैंड ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से रौंदा, गैबी लुईस ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IRE-W vs NED-W 2025 Scorecard: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नीदरलैंड्स 110 पर ढेर, आयरलैंड को मिला आसान लक्ष्य, अर्लीन केली ने खोला पंजा

IRE-W vs NED-W 2025 Live Toss & Scorecard: नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, आयरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\