India vs Australia 2nd T20: टीम इंडिया ने छोड़े 2 कैच, अगर हारे तो ट्रॉफी से धोना पड़ेगा हाथ

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2018) T20 श्रृंखला के दूसरे मैच का आगाज मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर हो चूका है. भारत ने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का विकेट ले लिया है.

भारतीय फील्डिंग की ख़राब शुरुआत: Photo Credit: Twitter)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2018) T20 श्रृंखला के दूसरे मैच का आगाज मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर हो चूका है. भारत ने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का विकेट ले लिया है. उनका विकेट भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पारी के दूसरी बॉल पर लिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद मैदान पर आए स्टार पिच हीटर क्रिस लिन भी खुछ खाश कमाल नही दिखा सके और भारतीय युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद की बॉल पर क्रुणाल पंड्या को कैच देकर आउट हुए. क्रिस लिन ने अपनी पारी में 13 गेदों में 13 रन बनाये जिसमें 1 चौके और 1 छक्के शामिल है.

भारतीय खिलाड़ियों की मैदान पर क्षेत्ररक्षण की बात करें तो भारतीय खिलाडियों ने आज निराश किया है. ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान अभी तक भारतीय गेदबाजों ने दो कैच टपका दिया है. अब आगे यह भारतीय टीम के लिए कितना हानिकारक सिद्ध होगा यह मैच के आगे ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- कोहली और मीराबाई चानू को मिला राजीव गांधी खेल रत्न, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित

वैसे खबर मिलने तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज गेंदबाजी के सामने जूझते हुए नजर आ रहे हैं. आठ ओवरों की समाप्ति के बाद 45 रन पर 4 विकेट गवांकर संघर्ष करती नजर आ रही है. हम आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20 मैच में भारत को 4 रनों से हराकर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी