Navdeep Saini का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के माध्यम से कह गए सब कुछ, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इन दिनों इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला में व्यस्त हैं. हालांकि उन्हें अब तक इस श्रृंखला में एक बार भी मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है.

नवदीप सैनी (Photo Credits: Twitter/ Navdeep Saini)

नई दिल्ली, 16 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) इन दिनों इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला में व्यस्त हैं. हालांकि उन्हें अब तक इस श्रृंखला में एक बार भी मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह एक जगह तास के पत्तों एवं दूसरी जगह अपनी घड़ी में समय देखते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को उन्होंने शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'क्या आपको इस कार्ड की जरूरत है?'

बता दें कि नवदीप सैनी पिछली बार टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान मैदान में उतरे थे. इसके पश्चात् उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टीम में शामिल तो किया गया है, हालांकि उन्हें मैदान में अबतक उतरने का मौका नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of India vs England 3rd T20I 2021: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक दो टेस्ट मैच खेलते हुए चार पारियों में 43.0 की एवरेज से चार विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 54 रन खर्च कर दो विकेट है.

इसके अलावा उन्होंने देश के लिए सात वनडे मैच खेलते हुए सात पारियों में 75.7 की एवरेज से छह विकेट चटकाए हैं. टेस्ट और वनडे के अलावा सैनी ने देश के लिए 10 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए नौ पारियों में 18.1 की एवरेज से 13 सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\