Dhoni In Traditional Tamil Attire: MS धोनी का देसी स्वैग! पारंपरिक तमिल लुक में 'थाला' का जलवा, CSK ने शेयर की खास तस्वीर

IPL 2025: एमएस धोनी फिलहाल चेन्नई में हैं, जहां वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन की तैयारी में जुटे हैं. पिछले आईपीएल सीजन के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं और इस सीजन से पहले अच्छी तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पारंपरिक तमिल वेशभूषा और सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं. चेन्नई में धोनी को प्यार से 'थाला' कहा जाता है, जो 'थलाइवा' का संक्षिप्त रूप है, और उनकी यह तस्वीर उनके 'थलाइवा' अंदाज को दर्शाती है.

पारंपरिक तमिल पोशाक और धूप के चश्मे में दिखे एमएस धोनी