क्रिकेट

Cricketer Dies of Heart Attack: क्रिकेट पिच पर पसरा मातम! मेरठ में मैच खेलते हुए 50 वर्षीय क्रिकेटर अहमर खान का हार्ट अटैक से मौत

50 वर्षीय क्रिकेटर अहमर खान(Ahmer Khan) का क्रिकेट मैच जीतने के कुछ पल बाद ही मैदान पर निधन हो गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बिलारी थाना क्षेत्र के शुगर मिल ग्राउंड पर हुई. मृतक अहमर खान मुरादाबाद के जाने-माने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने अंतिम ओवर डालकर अपनी टीम को 11 रन से जीत दिलाई थी.

Cricketer Dies of Heart Attack: क्रिकेट पिच पर पसरा मातम! मेरठ में मैच खेलते हुए 50 वर्षीय क्रिकेटर अहमर खान का हार्ट अटैक से मौत

Cricketer Dies of Heart Attack: उत्तर प्रदेश(UP) के मुरादाबाद(Moradabad) में एक चौंकाने वाली, दुखद और भावनात्मक घटना घटी है. 50 वर्षीय क्रिकेटर अहमर खान(Ahmer Khan) का क्रिकेट मैच जीतने के कुछ पल बाद ही मैदान पर निधन हो गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बिलारी थाना क्षेत्र के शुगर मिल ग्राउंड पर हुई. मृतक अहमर खान मुरादाबाद के जाने-माने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने अंतिम ओवर डालकर अपनी टीम को 11 रन से जीत दिलाई थी. रणजी ट्रॉफी मुकाबले से पहले झारखंड टीम के साथ कोयंबटूर पहुंचे ईशान किशन, आदियोगी के किए दर्शन, देखें वायरल तस्वीरें

मैच की अंतिम गेंद फेंकने के बाद अहमर खान अचानक पिच पर बैठ गए और तुरंत बेहोश हो गए. साथी खिलाड़ियों ने उनकी मदद की, कुछ ने CPR देने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बताया जाता है कि अहमर खान ने थोड़ी देर के लिए हलचल जरूर दिखाई, लेकिन अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

50 वर्षीय क्रिकेटर की मैदान पर मौत

यह घटना मुरादाबाद के क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि अहमर खान स्थानीय स्तर पर खूब लोकप्रिय और बेहद समर्पित खिलाड़ी थे. वे एकता विहार, मुरादाबाद के निवासी थे और खेल के प्रति उनके समर्पण व खेल भावना की काफी सराहना होती रही. इस असमय निधन पर टूर्नामेंट आयोजकों ने भी उनके परिवार और साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2025 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).