MLC 2025: वाशिंगटन फ्रीडम की धमाकेदार चौथी जीत, मिशेल ओवेन ने बल्ले-गेंद से रचा जीत का जादू
मेजर लीग क्रिकेट 2025 के 13वें मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज की, मैच के हीरो रहे मिशेल ओवेन, जिन्होंने तीन विकेट लेने के बाद 89 रनों की शानदार पारी खेली.
MLC 2025: वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर क्रिकेट लीग-2025 (MLC) के 13वें मैच में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की. टीम के लिए जीत के हीरो मिशेल ओवेन रहे, जिन्होंने न सिर्फ गेंद, बल्कि बल्ले से भी अपना जलवा बिखेरा. सीजन में लगातार चौथी जीत के साथ वाशिंगटन फ्रीडम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूती के साथ खड़ी है. इस टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं, जबकि हार लगातार दूसरी बार के बाद टेक्सास सुपर किंग्स तीसरे पायदान पर है. डलास में खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवरों के खेल में 6 विकेट खोकर 220 रन बनाए.
सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. समित पटेल और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच 4.4 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई. समित 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने मोर्चा संभाला और 31 गेंदों में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से 69 रन जड़े. उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 32, जबकि मिलिंद कुमार ने 31 रन की पारी खेली. शुभम रंजन ने 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 26 रन जड़ते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. विपक्षी टीम की ओर से मिशेल ओवेन ने तीन विकेट झटके. इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल को दो, जबकि रचिन रविंद्र को एक सफलता हाथ लगी. इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. यह भी पढ़े: Canada Beats Bermuda ICC Men’s T20 World Cup America 2025 Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कनाडा ने बरमूडा को 6 विकेट से हराया,टूर्नामेंट में दर्ज की छठीं जीत; यहां देखें CAN बनाम BER मैच का स्कोरकार्ड
टीम 38 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से मिशेल ओवेन ने एंड्रीस गौस के साथ मिलकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया. दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई. ओवेन 52 गेंदों में पांच छक्कों और आठ चौकों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए. यहां से एंड्रीस गौस ने कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (20) के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन जुटाए. एंड्रीस गौस ने 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 80 रन जड़े. इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और छह चौके देखने को मिले. विपक्षी टीम के लिए सभी तीन विकेट एडम मिल्ने ने अपने नाम किए. मिल्ने ने चार ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 42 रन दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

