Mithali Raj Retirement: संन्यास की घोषणा के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने मिताली राज को दी बधाई

मिताली ने अपने 23 साल पुराने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 232 मैचों में 50 से अधिक की औसत से 7,805 रन बनाए हैं. भारत की पूर्व कप्तान ने 89 टी20 में 2,364 रन बनाए हैं, साथ ही 12 टेस्ट में 699 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं.

मिताली राज (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman), वसीम जाफर (Wasim Jaffer) और प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने संन्यास की घोषणा के बाद मिताली राज (Mithali Raj) को शुभकामनाएं दीं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया. भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने मिताली को भारत में महिला क्रिकेट का स्तंभ करार दिया, वहीं जाफर ने बल्लेबाज को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं. Mithali Raj Retirement: इन बड़े रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज का करियर

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "भारत के लिए खेलना बहुत लोगों का सपना है और 23 साल तक देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना अद्भुत है. आप महिला क्रिकेट के लिए एक स्तंभ रही हैं और कई युवा लड़कियों के जीवन को आकार दिया है. आपको बहुत-बहुत बधाई."

जाफर ने ट्वीट किया, "अपने करियर के अंत में मिताली अपने कुछ साथियों की तुलना में लंबे समय तक फॉर्म में रहीं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक अपनी सेवा दी। आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं."

प्रज्ञान ओझा ने कू ऐप पर उनके साथ मिताली की एक तस्वीर साझा की और उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद सबा करीम ने भी मिताली राज को बधाई दी. सबा करीम ने कू ऐप पर कहा, "मिताली को शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई. हमेशा शुभकामनाएं."

मिताली ने अपने 23 साल पुराने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 232 मैचों में 50 से अधिक की औसत से 7,805 रन बनाए हैं. भारत की पूर्व कप्तान ने 89 टी20 में 2,364 रन बनाए हैं, साथ ही 12 टेस्ट में 699 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी