क्रिकेट

MI vs GT TATA IPL 2025 Scorecard: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को DLS मेथड से 3 विकेट से हराया, अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मैच में 3 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने अपनी 8वीं जीत दर्ज की.

MI vs GT TATA IPL 2025 Scorecard: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को DLS मेथड से 3 विकेट से हराया, अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Gujarat Titans TATA IPL 2025 Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मैच में 3 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने अपनी 8वीं जीत दर्ज की. अब गुजरात की टीम अंक तालिका में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच में गुजरात को 156 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन दूसरी पारी में बारिश ने मैच में खलल डाली और मैच में उतार चढ़ाव आए;.हालांकि इसके बावजूद जब मैच शुरू हुआ तो गुजरात को डीएलएस मेथड के कारण आखिरी ओवर में 15 रन बनाने को मिले. जिसे उन्होंने ने हासिल कर लिया. यह एक रोमांचक मैच था. लेकिन गुजरात से हारने के बाद मुंबई अभी भी टॉप चार की रेस बनी हुई है और वे चौथे स्थान पर है.

यह भी पढें: MI vs GT TATA IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा के बाउंसर से चोटिल होकर रिटायर हुए कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार ने ली जगह

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. मुंबई की ओर से विल जैक्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. विल जैक्स ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए. इस अलावा सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. वे 1 रन बनाकर रविश्रीनिवासन साई किशोर का शिकार हो गए. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्ण, रशीद खान और गेराल्ड कोएट्जी को एक-एक विकेट मिला.

156 रनों के जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछनहीं रही. साईं सुदर्शन जल्दी आउट हो गए और 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए. लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच साझेदारी हुई और 50 रन के ऊपर स्कोर को पहुंचाया. लेकिन बटलर 30 रन अश्वनी कुमार का शिकार हो गए. जबकि शुभमन गिल ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. इसके अलावा अंत में राहुल तेवतिया 11* रन और गेराल्ड कोएट्जी 12* रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. वहीं मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्वनी कुमार को 2-2 विकेट मिले.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).