क्रिकेट

Most Sixes In T20 2026: टी20 क्रिकेट में इस साल अब तक इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें टॉप-10 बल्लेबाज की लिस्ट

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस फॉर्मेट में बड़े-बड़े छक्के लगाना अब बल्लेबाजों की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है. साल 2026 में भी कई बल्लेबाजों ने अपने विस्फोटक अंदाज से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलेन इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं.

Most Sixes In T20 2026: टी20 क्रिकेट में इस साल अब तक इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें टॉप-10 बल्लेबाज की लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Most Sixes In T20 2026: टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस फॉर्मेट में बड़े-बड़े छक्के लगाना अब बल्लेबाजों की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है. साल 2026 में भी कई बल्लेबाजों ने अपने विस्फोटक अंदाज से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलेन इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं, जबकि भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर काबिज हैं. आइए जानते हैं 2026 में अब तक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में. India vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप पर ये विस्फोटक बल्लेबाज

10. शिमरॉन हेटमायर (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर इस सूची में 10वें स्थान पर हैं. उन्होंने 2026 में 34 टी20 मैचों में 57 छक्के और 53 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने 160.95 की स्ट्राइक रेट और 28.85 की औसत से 808 रन बनाए. उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले और सर्वोच्च स्कोर 76* रन रहा.

9. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 32 मैचों की 31 पारियों में 58 छक्के लगाए. उन्होंने 152.31 की स्ट्राइक रेट और 31.72 की औसत से 920 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और छह अर्धशतक निकले. उनका सर्वोच्च स्कोर 115 रन रहा.

8. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)

निकोलस पूरन ने 2026 में 33 मैचों में 66 छक्के जड़े. उन्होंने 33 पारियों में 142.02 की स्ट्राइक रेट और 28.55 की औसत से 828 रन बनाए. इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 106 रन रहा.

7. ईशान किशन (भारत)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इस साल 35 टी20 मैचों में 69 छक्के और 130 चौके लगाए. उन्होंने 182.58 की स्ट्राइक रेट और 36.25 की औसत से 1269 रन बनाए. उनके बल्ले से एक शतक और 11 अर्धशतक निकले. सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा.

6. मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने 29 मुकाबलों में 69 छक्के और 112 चौके लगाए. उन्होंने 155.86 की स्ट्राइक रेट और 41.75 की औसत से 1169 रन बनाए. इस दौरान दो शतक और सात अर्धशतक जड़े. उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन रहा.

5. करनबीर सिंह (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के करनबीर सिंह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 19 मैचों में 71 छक्के और 64 चौके लगाए. 190.16 की स्ट्राइक रेट और 50.75 की औसत से 812 रन बनाए. इस दौरान दो शतक और चार अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 164 रन रहा.

4. अभिषेक शर्मा (भारत)

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 मैचों में 74 छक्के लगाए. उन्होंने 200.37 की स्ट्राइक रेट और 32.30 की औसत से 1066 रन बनाए. इस दौरान एक शतक और नौ अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 135* रन रहा.

3. रयान रिकेल्टन (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन ने 34 मैचों में 76 छक्के लगाए. उन्होंने 168.76 की स्ट्राइक रेट और 36.89 की औसत से 1070 रन बनाए. उनके बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतक निकले. सर्वोच्च स्कोर 123* रन रहा.

2. वैभव सूर्यवंशी (भारत)

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 टी20 मैचों में 77 छक्के लगाकर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने 232.38 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट और 43.05 की औसत से 818 रन बनाए. इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 101* रन रहा.

1. फिन एलेन (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के फिन एलेन 2026 में अब तक सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 40 मैचों की 39 पारियों में 90 छक्के और 102 चौके लगाए. एलेन ने 191.61 की स्ट्राइक रेट और 34.27 की औसत से 1234 रन बनाए. उनके बल्ले से तीन शतक और पांच अर्धशतक निकले. उनका सर्वोच्च स्कोर 123 रन रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2026 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).