दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच बने मार्क बाउचर

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. सीएसए के कार्यकारी क्रिकेट निदेशक और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बाउचर की नियुक्ति का ऐलान किया.

मार्क बाउचर (Photo Credits: Getty Images)

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. सीएसए के कार्यकारी क्रिकेट निदेशक और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बाउचर की नियुक्ति का ऐलान किया. स्मिथ ने कहा, "मैं बाउचर को बोर्ड में इसलिए लेकर आया क्योंकि मुझे लगता है कि वह युवा और अनुभवहीन दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक मजबूत टीम में बदल सकते हैं. उनके पास अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर लंबा अनुभव है. एक टीम को टेस्ट में सफल बनाने के लिए क्या कुछ चाहिए होता है वो बाउचर के पास है."

बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 147 टेस्ट और 295 वनडे मैच खेले हैं. बाउचर की देखरेख में दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के साथ चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ होगी. वहीं अक्टूबर में टीम के अंतरिम क्रिकेट निदेशक चुने गए इनोच एक्वे टीम के सहायक कोच होंगे.

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 3 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन!

इनोच के बारे में स्मिथ ने कहा, "मैं इनोच का सम्मान करता हूं और उनके लिए एक रास्ता बनना चाहता हूं ताकि वह एक बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय कोच के तौर पर निखर सकें." स्मिथ ने बताया कि वह अगले कुछ दिनों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी सलाहकार के नाम का भी ऐलान करेंगे.

पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी सलाहकारों की नियुक्ति भी अगले कुछ दिनों में की जाएगी." सीएसए सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े