महेंद्र सिंह धोनी ने शेन वॉट्सन और इमरान ताहिर के बेटों के साथ लगाई रेस, वीडियो में देखें किसने मारी बाजी

चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब मैच खत्म होने के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) को स्टेडियम में मस्ती के मूड में बच्चों के साथ रेस लगाते हुए देखे गए.

एमएस धोनी (File Photo)

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच शनिवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारते हुए चौथी जीत दर्ज की. वहीं, मैच खत्म होने के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) को स्टेडियम में मस्ती के मूड में बच्चों के साथ रेस लगाते हुए देखे गए. धोनी ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद साउथ अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन (Shane Watson) के बेटे साथ रेस लगाई.

इन दोनों खिलाडियों के बच्चों के साथ रेस लगाने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें ताहिर और वाटसन के बेटे साथ दिखाई दिए. दोनों बच्चे आपस में रेस लगाने का फैसला लेते हैं. जैसे ही दोनों रेस की शुरुआत करते हैं पीछे से धोनी उन दोनों के साथ दौड़ लगाते हैं. वहीं वीडियों में देखा जा रहा है कि जब दोनों बच्चे तेजी से उनका पीछा कर रहे थे तो वहीं धोनी उल्टे होकर रेस कर रहे थे. अंत में देखा गया कि धोनी साथी खिलाड़ी ताहिर के बेटे को गोद में उठा कर दौड़ पड़ते हैं. यह भी पढ़े: IPL 2019: किस्मत के धनी रहे लोकेश राहुल, बॉल विकेट में लगने के बावजूद बेल नहीं गिरी, धोनी के हाथ लगी निराशा, देखें वीडियो

देखें वीडियो

बता दें कि शनिवार को दोनों टीम के बीच खेले गए मैच के दौरान हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर में चेन्नई सुपर किंग्स किंग्स इलेवन पंजाब पर 22 रन से जीत दिलाई. चेन्नई के 3 विकेट पर 160 रन के जवाब में पंजाब की टीम के केएल राहुल (55) और सरफराज खान (67) के अर्धशतकों के बावजूद पांच विकेट पर 138 रन ही बना सकी. इस तरफ पंजाब की टीम को लाख कोशिश के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का मुंह देखना पड़ा

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड