कोहली एंड कंपनी ने कटक वनडे से पहले लिया ब्रेक

चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में हार के बाद भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में विंडीज को मात दे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. लीग का अंतिम मैच कटक में खेला जाना है लेकिन इस निर्णायक मैच से पहले भारतीय टीम ने ब्रेक लिया है.

भारतीय टीम (Photo Credits: Getty Images)

चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में हार के बाद भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में विंडीज को मात दे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. लीग का अंतिम मैच कटक में खेला जाना है लेकिन इस निर्णायक मैच से पहले भारतीय टीम ने ब्रेक लिया है. भारत ने बुधवार को सीरीज बराबर की और गुरुवार को वह ओडिशा की राजधानी पहुंची जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया गया. दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी और तब दोनों टीमों के पास तीन दिन का गैप है.

भारतीय टीम ने शुक्रवार को कोई अभ्यास नहीं किया और इसलिए उसने इस दिन का उपयोग तरोताजा होने के लिए किया. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट किए हैं जिनमें वो टीम के साथियों के साथ 'एक दिन की छुट्टी' बिताते दिख रहे हैं. कोहली ने लिखा, "एक दिन की छुट्टी और एक टीम के खिलाड़ियों के साथ एक दोपहर यही चाहिए."

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI 2019: कटक में इन खिलाड़ियों के साथ सीरीज जीतने के लिए उतर सकते हैं कप्तान विराट कोहली

भारत को पहले मैच में मात खानी पड़ी थी जबकि दूसरे मैच में उसने एकतरफा खेल के दम पर विंडीज को हरा सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड