क्रिकेट

KKR vs SRH, IPL 2025 15th Match Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 201 रनों का लक्ष्य, वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 15वां मुकाबला आज यानी तीन अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

KKR vs SRH, IPL 2025 15th Match Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 201 रनों का लक्ष्य, वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team, IPL 2025 15th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 15वां मुकाबला आज यानी तीन अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम (KKR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम (SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का लाइव स्कोरकार्ड

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के करीब ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से घातक आलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. वेंकटेश अय्यर के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने ताबड़तोड़ 32 गेंदों पर 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कप्तान पैट कमिंस ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी और कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी और कामिंदु मेंडिस के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 201 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 200/6, 20 ओवर (क्विंटन डी कॉक 1 रन, सुनील नारायण 7 रन, अजिंक्य रहाणे 38 रन, अंगकृष रघुवंशी 50 रन, वेंकटेश अय्यर 60 रन, रिंकू सिंह नाबाद 32 रन और आंद्रे रसेल 1 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (पैट कमिंस 1 विकेट, मोहम्मद शमी 1 विकेट, जीशान अंसारी 1 विकेट, हर्षल पटेल 1 विकेट और कामिंदु मेंडिस 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).