WTC खिताब के साथ स्वदेश पहुंचे कीवी खिलाड़ी, घर जानें के बजाय 14 दिन के लिए किया गया क्वारंटीन

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में हराने के बाद स्वदेश पहुंच गए हैं. लेकिन कोरोना के कारण सामाजिक दूरी को देखते हुए खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल चले गए जहां वह 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे.

न्यूजीलैंड की टीम (Photo Credits: Getty Images)

ऑकलैंड, 26 जून: न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में हराने के बाद स्वदेश पहुंच गए हैं. लेकिन कोरोना के कारण सामाजिक दूरी को देखते हुए खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल चले गए जहां वह 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे. एयरपोर्ट पर खिलाड़ी किसी से नहीं मिले. इस दौरान एयरपोर्ट के स्टाफ सहित अन्य लोग थे जो डब्ल्यूटीसी मेस की फोटो लेना चाहते थे. तेज गेंदबाज नील वेगनर ने बाद में मीडिया से कहा, "सभी कुछ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हुआ जिस कारण हम लोग किसी से हाथ भी नहीं मिला सके. हमारे पास मेस था और सभी लोग फोटो लेना चाहते थे."

उन्होंने कहा, "यह देखना सुखद था कि कुछ लोग समझ पा रहे थे कि इनके लिए यह क्या है. दूर से ही इन्होंने बधाई दी जो हम सभी के लिए काफी मायने रखता है." 50 लाख की आबादी वाले देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ट्रॉफी बहुत वर्षो बाद आई. आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. वेग्नर ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कस्टम में जाऊंगा और लोग हमें बधाई देंगे. सभी लोग एक सुर में हमें बधाई दे रहे थे. यह काफी सुखद था और लोग पूछ रहे थे मेस कहां है."

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतने पर न्यूजीलैंड को बधाई दी

उन्होंने कहा, "पुलिस अधिकारी भी रोक कर दूर से फोटो लेना चाहते थे. सभी के चेहरे पर हंसी देखना काफी अच्छा था." मेस बीजे वाटलिंग के होटल के कमरे में रखा है जिन्होंने फाइनल मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. वाटलिंग ने फाइनल में पांच कैच लपके थे. वेग्नर ने कहा, "हमने मेस को प्लेन में शेयर किया और पूरी रात जश्न के दौरान सभी लोगों के पास बारी-बारी से मेस आया."

उन्होंने कहा, "प्लेन में रॉस टेलर ने मुझे इस मेस को बाटलिंग को देने के लिए कहा. वह इसे दो सप्ताह तक आईसोलेशन के दौरान अपने पास रखेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड