1 रन लेने के चक्कर में गई जान, खेलते समय आया हार्ट अटैक, कानपुर के मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आ है, जहां दसवीं कक्षा के एक किशोर को क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ गया और एक रन लेने के चक्कर में उसकी जान चली गई.

Teenagers Dies While Playing Cricket With Friends (Photo Credits: Pexels)

Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों से हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की हैरान करने वाली खबरें आए दिन सामने आ रही हैं. दिल का दौरा हमारे दैनिक जीवन का एक बहुत ही सामान्य हिस्सा बन गया है. जैसा कि देखा जा सकता है कि हमारे आस-पास कई मशहूर हस्तियों और जाने-पहचाने नामों का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. डांस के दौरान, खेलते समय हार्ट अटैक के चलते मरने की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं और अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां दसवीं कक्षा के एक किशोर को क्रिकेट (Cricket) खेलते समय दिल का दौरा पड़ गया और एक रन लेने के चक्कर में उसकी जान चली गई.

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रहने वाले 16 वर्षीय अनुज पांडेय अपने डेली रूटीन के हिसाब से अपने दोस्तों के साथ क्रेकिट खेल रहा था. क्रिकेट खेलते समय वो एक रन लेने के लिए दौड़ा, तभी उसे चक्कर आ गया और वो जमीन पर गिर पड़ा. इस घटना के फौरन बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने मौत का कराण हार्ट-अटैक बताया. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मेधावी ओबीसी छात्रों के लिए शुरु हुई यूपी सरकार पुरस्कार योजना

अनुज के पिता श्री अमित कुमार पांडेय एक सीड एजेंसी में काम करते हैं. अमित और उनकी पत्नी अपने बेटों सुमित और अनुज के साथ कानपुर के त्रिवेणीगंज बाजार में रहते हैं. मीडिया से बात करते हुए अमित ने बताया कि उनका बेटा अनुज बुधवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था. क्रिकेट खेलते समय अनुज कथित तौर पर चक्कर आने के कारण बेहोश हो गया.

इस घटना के बाद दोस्तों ने अनुज के परिवार को सूचित किया, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि खेल के दौरान दौड़ने की कोशिश के दौरान उसे चक्कर आया और सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात चिकित्सक डॉक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड