Jofra Archer के हाथ की 29 मार्च को होगी सर्जरी, IPL के शुरूआती मैच कर सकते हैं मिस

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अपने दाहिने हाथ की सर्जरी करानी होगी. स्कैन के बाद डॉक्टरों ने आर्चर को सर्जरी की सलाह दी है. मंगलवार को भारत से इंग्लैंड लौटने वाले आर्चर को दाहिनी कोहनी की चोट के लिए एक इंजेक्शन भी दिया गया.

जोफ्रा आर्चर (Photo Credits: Facebook)

लंदन, 27 मार्च: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अपने दाहिने हाथ की सर्जरी करानी होगी. स्कैन के बाद डॉक्टरों ने आर्चर को सर्जरी की सलाह दी है. मंगलवार को भारत से इंग्लैंड लौटने वाले आर्चर को दाहिनी कोहनी की चोट के लिए एक इंजेक्शन भी दिया गया. इस चोट के कारण वह भारत के साथ जारी वनडे सीरीड से बाहर हो गए हैं. आर्चर के हाथ की सर्जरी 29 मार्च को होगी, ताकि वह अपनी कोहनी के इंजेक्शन के बाद नियोजित विराम के दौरान ठीक हो सकें.

आर्चर को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत जाने से कुछ समय पहले जनवरी में अपने घर पर सफाई करते समय हाथ में कट लग गया था. ईसीबी की चिकित्सा टीम द्वारा उस समय चोट की देखरेक की गई थी. इससे वह सीरीज के लिए भारत आ सके थे.

यह भी पढ़ें- Ben stokes Run Out Controversy: विराट कोहली ने अंपायर नितिन मेनन को समझाने के लिए किया यह काम, लेकिन उन्होंने कर दिया इग्नोर, देखें वीडियो

आगे की जांच और आर्चर के इंग्लैंड लौटने पर एक विशेषज्ञ की राय मांगी गई थी. ईसीबी चिकित्सा पैनल के साथ संयोजन में, यह निर्णय लिया गया है कि लंबी अवधि में अपनी चोट का प्रबंधन करने के लिए एक सर्जरी सबसे अच्छा विकल्प है.

25 वर्षीय तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया था और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में भी नहीं खेल सकेंगे. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड